Home » राजस्थान » डॉ.राकेश बिश्नोई आत्महत्या प्रकरण में सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम आवास कूच की दी चेतावनी

डॉ.राकेश बिश्नोई आत्महत्या प्रकरण में सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम आवास कूच की दी चेतावनी

पिछले 6 दिनों से SMS अस्पताल की मोर्चरी के बाहर न्याय की गुहार लगाते परिजनों की कोई सुध नहीं ले रहा है। सरकार लगातार इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है वही दूसरी तरफ परिजनों के साथ नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी धरने पर बैठे है।

सरकार पर हमला होते बेनीवाल ने कहा कि यह सरकार अराजक और निरंकुश हो चुकी है।यहां सत्ता के कई पावर सेंटर बन चुके हैं,जिससे आम नागरिक को न्याय के लिए भी सड़कों पर बैठना पड़ता है। भजनलाल सरकार को तकलीफ है कि हम यहां क्यों बैठे है वो तो ये कह रहे है कि प्रदेश में सब सही है सभी को न्याय मिला हुआ है।आगे बेनीवाल ने कहा कि मृतक के परिजनों की पीड़ा को अनदेखा करना न केवल अमानवीय है,बल्कि यह साबित करता है कि यह सरकार सत्ता के नशे में संवेदनहीन हो गई है।

यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो कल होगा सर्व समाज का कूच:बेनीवाल

सांसद बेनीवाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की यदि मृतक डॉ.राकेश बिश्नोई के परिवार को न्याय नहीं मिला, तो कल प्रदेशभर से सर्व समाज के प्रतिनिधि सीएम आवास की ओर कूच करेंगे।हम यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार को जिम्मेदारी से व्यवहार करना होगा वरना उन्हें अंजाम भुगतना होगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर के फतेहपुर में बदली चुनाव की तारीख:अब 9 सितंबर को होगा मतदान; भाद्रपद अमावस्या के चलते बदली तारीख

सीकर की फतेहपुर नगर परिषद में अब 11 सितंबर की बजाय 9 सितंबर को ही मतदान होगा। फतेहपुर नगर परिषद