Home » राजस्थान » झालावाड़ में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 311 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़ में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 311 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

जयपुर  झालावाड़ जिले की घटोली पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 62 लाख रुपये मूल्य की स्मैक और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में की गई।
एसपी तोमर ने बताया कि झालावाड़ में अवैध गतिविधियों और संगठित अपराधों विशेषकर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा और अकलेरा सीओ ब्रजेश कुमार जाट के सुपरविजन में घाटोली थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
बुधवार को पुलिस टीम ने कोहड़ीझर तिराया चुरेलिया रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान उन्होंने रमेश चन्द मीणा पुत्र रंगलाल (45) निवासी पाडलिया, थाना घाटोली को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 311 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 62 लाख रुपये की आंकी गई है। पुलिस ने तत्काल रमेशचन्द को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल की गई उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।
घाटोली थाने में आरोपी रमेशचन्द के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी भालता द्वारा अभियुक्त से आगे की गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके स्रोत का पता लगाया जा सके।
इस सफल अभियान में घाटोली थानाधिकारी महावीर प्रसाद के साथ-साथ हेड कांस्टेबल हरकरण, कांस्टेबल मनोज कुमार, बालुराम, ओमराज, भोमाराम, यासिन मोहम्मद और महिला कांस्टेबल रूबिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर के फतेहपुर में बदली चुनाव की तारीख:अब 9 सितंबर को होगा मतदान; भाद्रपद अमावस्या के चलते बदली तारीख

सीकर की फतेहपुर नगर परिषद में अब 11 सितंबर की बजाय 9 सितंबर को ही मतदान होगा। फतेहपुर नगर परिषद