Poola Jada
Home » राजस्थान » प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी युवक गिरफ्तार, प्रेमिका ने साथ चलने से मना करने पर किया था चाकू से हमला

प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी युवक गिरफ्तार, प्रेमिका ने साथ चलने से मना करने पर किया था चाकू से हमला

डूंगरपुर: सागवाड़ा थाना पुलिस ने प्रेमिका की चाकू से हमला कर हत्या के आरोपी प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका के साथ चलने से मना करने पर चाकू से हमला कर दिया था. वहीं उदयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

सागवाड़ा डीएसपी विक्रमसिंह ने बताया की हानेला निवासी अंजना (22)  पत्नी पप्पू परमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसमें बताया की 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे वह और उसकी ननद अनिता दोनो घर पर थे. सास और ससुर के बीमार होने से इलाज के लिए उदयपुर गए थे. इस दौरान हितेश पुत्र जगजी रोत निवासी वरदा उनके घर आया. हितेष और उसकी ननद अनिता के रिश्ते को लेकर बातचीत चल रही थी. हितेष ने घर आकर ननद अनिता को साथ चलने के लिए कहा. ननद अनिता ने माता पिता के घर पर नहीं होने से साथ चलने से मना कर दिया.

इससे हितेश आक्रोशित हो गया और अनिता को मारने के लिए दौड़ा. जिस पर अनिता दोडकर घर में चली गई. हितेष भी भागते हुए उसके पीछे गया. घर में जाकर हितेश ने उसकी ननद अनिता को चाकू मार दी. चाकू ननद अनिता के हाथ के कंधे के नीचे लगी. इसके चिल्लाने पर वह दौड़कर गई. ननद के चाकू घुसी थी और नीचे गिर गई थी. उसे गंभीर हालत में उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया था. इलाज के दौरान कल बुधवार को ननद अनिता की मौत हो गई.

इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी. वहीं परिजनों ने भी सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर इकट्ठे हो गए थे. वहीं आज गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार करवाया गया. डीएसपी विक्रमसिंह ने बताया की हत्या के केस में गंभीरता देखते हुए आरोपी प्रेमी हितेश (22) पुत्र जगजी रोत निवासी सज्जनपुरा थाना वरदा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी प्रेमी ने भी आक्रोश में आकर गुस्से में चाकू से हमले की वारदात कबूल कर ली है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS