Home » राजस्थान » गोकुलपुरा पुलिस का बड़ा कारनामा: रॉयल्टी नाका कार्मिकों पर हमले का आरोपी गोगा गिरफ्तार

गोकुलपुरा पुलिस का बड़ा कारनामा: रॉयल्टी नाका कार्मिकों पर हमले का आरोपी गोगा गिरफ्तार

जयपुर । सीकर जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए रॉयल्टी नाका बाजौर पर जानलेवा हमला कर कार्मिक के पैर तोड़ने वाले 10,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त गोगराज बेनिवाल उर्फ गोगा को दबोच लिया है।
उपमहानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि घटना 30 मई 2025 की रात की है। बाजौर रॉयल्टी नाके पर कार्यरत महेंद्र सिंह निवासी नीमकाथाना पर अज्ञात बदमाशों ने बर्बर हमला कर दिया। महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 9:15 बजे एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में आए 4-5 युवकों ने लाठियों से उन पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में मेरे दोनों पैर टूट गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ प्रीति बेनिवाल के नेतृत्व में तुरंत गोकुलपुरा थाना और डीएसटी सीकर की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। आईजी जयपुर रेंज अजय पाल लांबा और डीआईजी यादव के मार्गदर्शन में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अज्ञात अपराधियों की पहचान की।
गोपनीय सूचनाओं और तैयार किए गए रूट चार्ट के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों के ठिकानों पर रात भर दबिश दी। अपराधी शातिर थे और अपने ठिकानों से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी। लगातार पीछा करने के बाद एक अभियुक्त सुनील मीणा को 1 जून को एक अवैध देशी पिस्टल और बिना नंबर की कैंपर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। शेष वांछित आरोपियों गोगराज उर्फ गोगा बेनिवाल और वीरू उर्फ वीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10,000-10,000 रुपये का इनाम घोषित किया।
रींगस से गोगा की गिरफ्तारी:
गोकुलपुरा पुलिस की टीम ने सीकर शहर, रींगस, नीमकाथाना, चौमू, जयपुर ग्रामीण और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। आखिरकार शनिवार 21 जून को इनामी वांछित अभियुक्त गोगराज उर्फ गोगा बेनिवाल को रींगस से हिरासत में लिया गया और गहन पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गोगा बेनिवाल का आपराधिक इसके खिलाफ पहले से ही लूट, डकैती, चोरी, गंभीर मारपीट, राजकार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। गिरफ्तार अभियुक्त से आगे की जांच जारी है, जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज