Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जमीदारा पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों को ग्रहण करवाई पार्टी की सदस्यता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जमीदारा पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों को ग्रहण करवाई पार्टी की सदस्यता

जयपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रीति और नीति से प्रभावित होकर प्रदेश के कई विपक्षी दलों के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जमीदारा पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। जमीदारा पार्टी से पूर्व में भाजपा में शामिल हुए श्योपत सिंह, भीम सिंह कासनिया और आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए मयंक त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देशवासियों के मन में बीजेपी के प्रति अटूट विश्वास बन रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विपक्षी दलों से आने वाले लोगों में भी मोदी सरकार की नीतियों को लेकर गहरी प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था अब पहले से कहीं सुदृढ़ और मजबूत हुई, इसके साथ ही देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारों ने आम जनमानस के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है। राठौड़ ने कहा कि आज देश की वित्तीय स्थिरता, विकसित बुनियादी ढांचा और सुशासन की छवि से भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की राजनीतिक अनिश्चितता, नीति की विसंगतियां और विकास के प्रति आत्मविश्वास के अभाव ने आम जनता में असंतोष बढ़ाया है। ऐसे में जमीदारा पार्टी और आम आदमी पार्टी जैसे संगठन के कार्यकर्ता भी अब भाजपा के मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट विकास दृष्टिकोण और स्थिर राजनीतिक माहौल का हिस्सा बनने के लिए भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज