Home » राजस्थान » हनुमान बेनीवाल ,सांसद नागौर का ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए वकव्य पर काउंटर बयान

हनुमान बेनीवाल ,सांसद नागौर का ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए वकव्य पर काउंटर बयान

आज खींवसर विधानसभा क्षेत्र के हिलोड़ी गांव में 33/11 केवी GSS का उद्घाटन करते समय प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में काम का श्रेय लेने के संदर्भ में जो वकव्य दिया ,उन्हें पहले तो मैं बताना चाहता हूँ कि आपने जिस GSS का उद्घाटन आज हिलोड़ी में किया, उसकी स्वीकृति मैंने अथक प्रयासों के बाद करवाई, साथ ही आप द्वारा जिन GSS का शिलान्यास / उद्घाटन आज किया गया,, उनमें से 99% कार्यों की स्वीकृति मेरे द्वारा खींवसर क्षेत्र की जनता के सहयोग से करवाई गई है, चूंकि आप विभाग के मंत्री है, ऐसे में आप 2008 से लेकर अब तक के इतिहास पर नजर डालेंगे तो खींवसर विधानसभा के गांव–ढाणी में दर्जनों GSS किसकी मेहनत से बने, रही बात श्रेय लेने की तो इसका प्रमाण आपको देने की जरूरत नहीं है।2008 से यहां करवाए गए अनवरत विकास कार्यों के परिणामस्वरूप यहां की जनता मुझे चुनती हुई आई है , एक उप -चुनाव में जितने से वर्षों के विकास से जुड़े इतिहास को नहीं बदला जा सकता है, चुनाव तो पहले भी हुए मगर आपके पास तो आपकी पार्टी का कोई उम्मीदवार ही नहीं मिला इसलिए आपको हमारी पार्टी से जुड़े ही एक व्यक्ति को ले जाना पड़ा था।

न केवल जीएसएस बल्कि स्वास्थ्य संस्थान,कॉलेज,सड़क आदि के क्षेत्र में जो विकास कार्य खींवसर विधानसभा में करवाए गए है उसकी बराबरी आप नहीं कर सकते!
अब मैं आपको और आपके विभाग के अफसरों को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शिलान्यास / उद्घाटन से जुड़े कार्यों के संदर्भ में समय -समय पर जारी निर्देशों को भी याद दिलाना चाहता हूं कि आज जो अधिकारी आपके पास खड़े होकर श्रेय लेने के लिए दौड़ लगा रहे थे। उन्हें उद्घाटन / शिलान्यास से जुड़े दिशा निर्देशों की अवहेलना करने के मामले में जल्द ही दिल्ली की पेशी का सामना भी करना पड़ेगा।

मैं हमेशा विकास कार्यों का समर्थक रहा हूं, जो कार्य मैने जनता के आशीर्वाद से करवाए, उनके बारे में मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है।मगर आप मंत्री होते हुए भी किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं दे पा रहे हो इसके लिए किसे दोष दोगे ?

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज