Home » राजस्थान » जयपुर में किराएदार ने किया नाबालिग लड़की से रेप:कमरे में ले जाकर बनाया बंधक, शोर मचाने पर हाथ से दबाया मुंह

जयपुर में किराएदार ने किया नाबालिग लड़की से रेप:कमरे में ले जाकर बनाया बंधक, शोर मचाने पर हाथ से दबाया मुंह

जयपुर में किराएदार युवक के नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। कमरे में ले जाकर आरोपी किराएदार ने नाबालिग को बंधक बनाकर रेप किया। शोर मचाने पर हाथ से मुंह दबाकर बंद कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मुरलीपुरा थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुरलीपुरा) वीरेन्द्र कुरील कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- सीकर रोड की रहने वाल महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ यहां रहती है। मकान का कुछ हिस्सा किराए पर दे रखा है। आरोप है कि परिवार के सदस्य अपने-अपने काम से घर से बाहर गए थे। दोपहर को घर पर उनकी नाबालिग बेटी घर पर ही थी। दोपहर करीब 1 बजे किराएदार युवक नशे में धुत होकर आया। नाबालिग बेटी को जबरन कमरे में ले जाकर आरोपी किराएदार ने बंधक बनाकर जबरदस्ती की।

शोर मचाने पर आरोपी ने मुंह दबाकर नाबालिग के साथ रेप किया। विरोध करने पर इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी किराएदार के चुंगल से छूटने पर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को कॉल कर आपबीती सुनाई। घर पहुंचकर परिजनों ने नाबालिग बेटी को संभाला। आरोपी पड़ोसी की करतूत का पता चलने पर मुरलीपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज