Home » राजस्थान » सीएम ने कहा- कांग्रेसी खुले मंच पर आ जाएं:उनके पांच साल के काम से हमारा डेढ़ साल का काम ऊपर न जाए तो बताना

सीएम ने कहा- कांग्रेसी खुले मंच पर आ जाएं:उनके पांच साल के काम से हमारा डेढ़ साल का काम ऊपर न जाए तो बताना

सीएम भजनलाल शर्मा ने आज कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा- मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे खुले मंच पर आ जाएं। उनके 5 साल के हिसाब से हमारे डेढ़ साल का हिसाब ऊपर न चला जाए तो आप बता दीजिएगा। सीएम आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा- कांग्रेसी कहते हैं कि मुख्यमंत्री रुकते नहीं हैं। अरे भाई सोने के लिए और होटल में रुकने के लिए तो आप ही बहुत थे। राजस्थान की जनता का दर्द समझिए। राजस्थान के उस युवा का दर्द समझिए। राजस्थान की उस प्यासी धरती का दर्द समझिए।

युवा, किसान, मजदूर के लिए आज काम करने की आवश्यकता

उन्होंने कहा- राजस्थान देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। मैं कहना चाहता हूं उनसे कि राजस्थान में आज भी बहुत बड़ी आवश्यकता है। राजस्थान के युवा, किसान, मजदूर के लिए आज काम करने की आवश्यकता है। घर में बैठने की आवश्यकता नहीं है। वह कह रहे हैं कि बिजली नहीं आ रही है। मुझे बता दीजिए कहां नहीं आ रही है। आपका रिकॉर्ड भी उठा कर देख लीजिए और हमारा भी देख लीजिए।

सीएम बोले- बिजली उत्पादन के आंकड़े मंगवा लीजिए

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- आपने 5 साल में कितनी बिजली उत्पादन की थी। हमने डेढ़ साल में कितनी बिजली उत्पादन की है। कितने कनेक्शन दिए हैं। एक बार आंकड़े तो मंगवा लीजिए। आप ट्वीट करते हैं जनता को क्या बताना चाहते हैं। मैं आपसे स्पष्ट कहना चाहता हूं की जनता को बरगलाने का काम नहीं करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज