Home » राजस्थान » लावारिस मिली महिला को किया रेस्क्यू, आश्रम में छोड़ा

लावारिस मिली महिला को किया रेस्क्यू, आश्रम में छोड़ा

सीकर| पिपराली स्थित नीडीब्रिज फाउंडेशन के महिला अनाथ आश्रम में रानोली से एक महिला को रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला काफी देर से लावारिस हालत में बैठी है। सूचना मिलते ही एएसआई नरेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक महिला बैठी मिली। उससे नाम पूछा गया, लेकिन वह किसी दूसरे राज्य की भाषा बोल रही थी, जो समझ में नहीं आ रही थी।

ऐसे में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक से मदद ली। पुलिस ने उससे महिला से बात करवाई। महिला ने अपना नाम रेशमी देवी पत्नी सम्मम सिंह धोनी निवासी दुल्हापुर थाना भेनानी उत्तर प्रदेश बताया। महिला मानसिक रूप से है। आश्रम की संचालिका सुमन मेहरा ने बताया कि फांउडेशन की ओर से संचालित महिला अनाथ आश्रम ने अभी तक 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया जा चुका है। उनमें से सात को परिवार से मिलाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज