Home » राजस्थान » जयपुर में 13 साल की लड़की के किडनैप की कोशिश:आइसक्रीम-पिज्जा का दिया लालच, शोर मचाने पर भागा बदमाश

जयपुर में 13 साल की लड़की के किडनैप की कोशिश:आइसक्रीम-पिज्जा का दिया लालच, शोर मचाने पर भागा बदमाश

जयपुर में 13 साल की लड़की के किडनैप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आइसक्रीम-पिज्जा का लालच देकर किडनैपर ने उसे साथ ले जाने का प्रयास किया। लड़की के विरोध कर शोर मचाने पर बदमाश पार्क से भाग निकला। चित्रकूट थाने में पीड़ित बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- चित्रकूट नगर की रहने वाली 13 साल की लड़की की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- रविवार शाम को छोटे भाई के साथ बेटी घर के पास सिद्धेश्वर पार्क में खेलने गई थी। पार्क में खेलने के दौरान एक व्यक्ति दोनों बच्चों से बात करने लगा। आइसक्रीम खाने के लिए पैसे देकर बालिका के छोटे भाई को भेज दिया।

उसके बाद बालिका को आइसक्रीम और पिज्जा का लालच देकर पकड़कर ले जाने लगा। बालिका के शोर मचाकर चिल्लाने पर लोग मौके पर इकट्‌ठा हो गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी किडनैपर मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि बदमाश पिछले करीब तीन-चार दिन से पार्क में आ रहा था। पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद