Home » राजस्थान » खाटूश्यामजी में मैरिज एनिवर्सरी के प्रोग्राम से बैग चोरी-VIDEO:ढाई लाख रुपए और जेवरात लेकर भागे दो चोर, बिना नंबर की बाइक पर आए थे

खाटूश्यामजी में मैरिज एनिवर्सरी के प्रोग्राम से बैग चोरी-VIDEO:ढाई लाख रुपए और जेवरात लेकर भागे दो चोर, बिना नंबर की बाइक पर आए थे

सीकर के खाटूश्यामजी थाना इलाके में शादी की गोल्डन जुबली के प्रोग्राम के दौरान ढाई लाख रुपए और जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर नजर भी आए हैं। चोरी करने के बाद दोनों बैग को प्लास्टिक पॉलिथीन में डालकर फरार हो गए।

चोर बिना नंबर की बाइक लेकर आए थे। पीड़ित परिवार ने चोरों को ढूंढने पर 11 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।

झुंझुनूं के चिड़ावा इलाके के रहने वाले सुमित सोनी ने खाटूश्यामजी पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 4 जुलाई को द्वारकेश भवन के अंडरग्राउंड हाल में शाम 4 से 5 बजे उनके माता-पिता की 50वीं शादी की सालगिरह समारोह का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बैग चोरी हो गया।

दोनों चोर बिना नंबर की बाइक लेकर चोरी करने के लिए आए।

फुटेज चेक करने पर नजर आए चोर

पहले लगा बैग परिवार के ही किसी सदस्य ने दूसरी जगह रख दिया होगा। जब सभी कार्यक्रम पूरे हो गए। तब अगले दिन चोरी का पता लगा। अपने स्तर पर जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज में बिना नंबर की बाइक लेकर दो चोर आते दिखे हैं।

एक ने पीठ पर बैग लटकाया हुआ था और उसके हाथ में एक प्लास्टिक की पॉलिथीन थी। दूसरा चोर सोफे पर बैठा था। उसे पास में खड़ा चोर प्लास्टिक की पॉलिथीन देता है। फिर सोफे पर बैठा चोर बैग उठाने के बाद पॉलिथीन में डाल लेता है। उसके बाद दोनों फरार हो जाते हैं।

बैग में जेवरात और नगदी थी

सुमित ने बताया- बैग में 2.50 लाख रुपए, 15 ग्राम सोने की चेन, 8 ग्राम सोने की अंगूठी,आधार कार्ड सहित अन्य सामान था। यदि कोई इन दोनों चोरों को ढूंढकर लाता है तो उन्हें परिवार की तरफ से 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

थानाधिकारी पवन कुमार चौबे का कहना है कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक