Poola Jada
Home » राजस्थान » श्मशान जाने रास्ते पर दबंग ने किया अतिक्रमण:विरोध करने पर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी, कलेक्टर से की शिकायत

श्मशान जाने रास्ते पर दबंग ने किया अतिक्रमण:विरोध करने पर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी, कलेक्टर से की शिकायत

भरतपुर जिले के नगला लोधा गांव के ग्रामीण रास्ते से अतिक्रमण हटाने की शिकायत को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है गांव के एक दबंग व्यक्ति ने सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण किया हुआ है। प्रशासन के अधिकारी भी उसके साथ मिले हुए हैं। वह भी रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटवा रहे। दबंग लगातार जाटव बस्ती के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

जय प्रकाश निवासी नगला लोधा ने बताया कि हमारे गांव में सरकारी स्कूल, जाटव बस्ती और श्मशान के लिए एक रास्ता जाता है। जो कि वह सरकारी रास्ता है। उस रास्ते पर देवीसिंह नाम के व्यक्ति ने सीढ़ी बना दी हैं। इससे सम्पूर्ण रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जिसके कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते से सीढियां हटवाकर रास्ते को सुचारू रूप से करवाने की कृपा करें।

गांव के दबंग ने किया श्मशान के रस्ते पर सीढ़ियां बनाकर अतिक्रमण।

इससे पहले भी ग्रामीणों ने शिकायत दी थी लेकिन, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कल शाम करीब 8 बजे की बात है। पटवारी, सरपंच और सेकेट्री इसकी जांच के लिए आये थे। तीनों अधिकारी अतिक्रमण को कृषि भूमि बताकर शिकायत को वहीं दबाकर चले गए। अधिकारियों के जाने के बाद देवीसिंह के बदमाश बुलाये और जाटव बस्ती में रहने वाले लोगों को गालियां दी। साथ ही मारपीट करने पर उतारू हो गया। देवीसिंह ने कहा कि यह रास्ता कभी नहीं खुलेगा। चाहे किसी से भी शिकायत कर लो। देवी सिंह से सभी लोगों को जान माल का खतरा है। वह कभी भी बदमाश बुलाकर हमारे ऊपर हमला करवा सकता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक