Home » राजस्थान » बीकानेर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और मैगजीन को किया बरामद, आरोपी के खिलाफ 13 मामले है दर्ज

बीकानेर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और मैगजीन को किया बरामद, आरोपी के खिलाफ 13 मामले है दर्ज

बीकानेर पुलिस ने जसरासर थाना क्षेत्र से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतिराम (27) के रूप में हुई है। वह कुचौर अगुणी का रहने वाला है।

सहायक उप निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। रतिराम के खिलाफ बीकानेर और चूरू जिले में पहले से ही 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के अवैध हथियार विरोधी अभियान और बीकानेर रेंज के ऑपरेशन वज्र के तहत की गई।

आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर और एएसपी कैलाश सिंह सांदू के निर्देश में नोखा सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी संदीप कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में जेएनवीसी थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार और साइबर सेल बीकानेर के दीपक यादव का भी सहयोग रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद