Home » राजस्थान » जमवाय माता मंदिर हिंसा: मुख्य आरोपी अमन चौधरी शिकंजे में, धार्मिक स्थल पर गुंडागर्दी का हुआ पर्दाफाश

जमवाय माता मंदिर हिंसा: मुख्य आरोपी अमन चौधरी शिकंजे में, धार्मिक स्थल पर गुंडागर्दी का हुआ पर्दाफाश

जमवाय माता मंदिर से जुड़ी हालिया हिंसक घटना के मुख्य आरोपी अमन चौधरी को झुंझुनू पुलिस ने धर दबोचा है। मंदिर परिसर के बाहर प्रसाद की दुकान में तोड़फोड़, गेस्ट हाउस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश और मैनेजर व ट्रस्टी के साथ मारपीट कर अपहरण जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले इस आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में राहत की सांस ली गई है।
झुंझुनू के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के विशेष निर्देशों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। गत 28 जून को जमवाय माता अतिथि गृह के मैनेजर अनिल कुमार ने गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक राजेश गढ़वाल, राकेश गढ़वाल, जगन गढ़वाल, प्रमोद गढ़वाल, राजेश गढ़वाल का बेटा अमन गढ़वाल, रुद्रवीर सिंह गढ़वाल और लगभग 20-30 अन्य लोग गेस्ट हाउस की चाबी मांगने आए और उस पर कब्ज़ा करने की धमकी दी। जब अनिल और दीपक ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन पर जानलेवा हमला किया गया और उन्हें जातिसूचक गालियाँ दी गईं।
हमलावरों ने उन्हें यह भी धमकी दी कि मंदिर हम गढ़वालों का है, तुम्हारा यहाँ कोई काम नहीं है। इसके बाद अनिल कुमार और दीपक का अपहरण कर उन्हें मंदिर परिसर के एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहाँ उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उन्हें लगातार जातिसूचक गालियाँ दी गईं। इस गंभीर शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोमवार 7 जुलाई को गुढ़ागौड़जी पुलिस को अपने मुखबिरों से वांछित आरोपी अमन चौधरी के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। कांस्टेबल मनोज कुमार और सुनील कुमार की टीम को तुरंत ग्राम कारी भेजा गया, जहाँ आरोपी अमन चौधरी घूमता हुआ मिला। पुलिस टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। विस्तृत पूछताछ और जांच के बाद अपराध में अमन चौधरी की सीधी संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह वृताधिकारी नवलगढ़ राजवीर सिंह चम्पावत, थानाधिकारी गुढ़ागौड़जी राम मनोहर, कांस्टेबल सुनील कुमार, मनोज कुमार और देवेन्द्र कुमार शामिल थे। पुलिस ने आरोपी अमन चौधरी पुत्र राजेश गढ़वालबजाति जाट उम्र 19 साल निवासी गढ़वालों का बास तन ग्राम भोडकी थाना गुढ़ागौड़जी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी धार्मिक स्थलों पर बढ़ती अराजकता के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है और उम्मीद है कि इससे अपराधियों में भय पैदा होगा। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक