Home » राजस्थान » जयपुर में चाचा-भतीजे को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत:खरीदारी करने बाइक से जा रहे थे बाजार, रॉन्ग साइड से आ रहे टैंकर से हुआ हादसा

जयपुर में चाचा-भतीजे को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत:खरीदारी करने बाइक से जा रहे थे बाजार, रॉन्ग साइड से आ रहे टैंकर से हुआ हादसा

जयपुर के बगरू इलाके में रोड एक्सीडेंट में मंगलवार सुबह चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बाइक से खरीदारी करने के लिए मार्केट जा रहे थे। रॉन्ग साइड से आए टैंकर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। एक्सीडेंट थाना पुलिस ने बगरू सीएससी में पोस्टमॉर्टम करवाकर चाचा-भतीजे के शव को परिजनों को सौंप दिया।

एक्सीडेंट थाने के एएसआई छोटे लाल ने बताया- हादसे में नागौर के जायल निवासी मुकेश (33) पुत्र सीताराम और दीपेश (18) पुत्र चेनाराम की मौत हो गई। बगरू के चिराटा गांव में रहकर दोनों चाचा-भतीजे रीको एरिया स्थित एक कंपनी में जॉब करते थे। सुबह करीब 6:30 बजे मुकेश व दीपेश खरीदारी करने के लिए घर से बाइक लेकर बगरू मार्केट जा रहे थे।

इसी दौरान बगरू रीको एरिया में सारण धर्मकांटा के पास ट्रक टैंकर ने रॉन्ग साइड आकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर को मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर घायल हालत में चाचा-भतीजे को बगरू सीएससी पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेक कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक