Home » राजस्थान » सोना लगभग 30 फीसदी तक हुआ था महंगा:साल के आखिरी तक सोना 85 हजार रुपए प्रति दस ग्राम होने की उम्मीदः रिपोर्ट

सोना लगभग 30 फीसदी तक हुआ था महंगा:साल के आखिरी तक सोना 85 हजार रुपए प्रति दस ग्राम होने की उम्मीदः रिपोर्ट

इस साल के आखिर तक जयपुर में सोना मौजूदा कीमत से 16 फीसदी सस्ता होकर 35 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक उतर सकता है। अमेरिका के सिटी बैंक ग्रुप के कमोडिटी विश्लेषकों का कहना है कि विभिन्न कारणों से इस साल सोना लगभग 30 फीसदी महंगा हुआ, लेकिन साल के आखिरी तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,000 डॉलर प्रति आउंस तक गिर सकता है।

इससे जयपुर में सोना 35 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिक जाएगा। सिटीग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में सोने की कीमत के पूर्वानुमान को कम करने के साथ निवेशकों को संभावित गिरावट को लेकर चेताने के साथ कहा, आर्थिक स्थितियों में सुधार के साथ साल 2026 में सुरक्षित निवेश को लेकर सोने का आकर्षण घटेगा। 2025 के अंत और 2026 में सोने की निवेश मांग में कमी की संभावना है।

अमेरिका में मंदी को काबू करने के प्रयास, इसलिए आ सकती है गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के मंदी से बचने की उम्मीद बढ़ी है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया जाएगा।
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दर में कटौती करेगा, इससे अमेरिका में आर्थिक विकास तेज होगा।
ग्लोबल ट्रेड वार का समाधान और भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोने की कीमत नीचे आ सकती हैं।
तीसरी तिमाही में सोना एक लाख के ऊपर रहने की उम्मीदः भू-राजनीतिक उथल-पुथल और व्यापार संबंधी आर्थिक अनिश्चितता से इस कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,500 प्रति आउंस से ऊपर जा सकता है। घरेलू बाजार में कीमत एक लाख रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास होगी।

अगले 12 माह का पूर्वानुमान बदला

सिटी बैंक ने अगले 6 से 12 माह के सोने की कीमत का पूर्वानुमान 3,000 से घटाकर 2,800 प्रति आउंस कर दिया है।
पिछले अनुमान में अगले तीन महीने में सोने की कीमत 3,500 डॉलर प्रति आउंस रहने के पूर्वानुमान को संशोधित कर 3,300 डॉलर प्रति आउंस कर दिया।
अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर में सोना 3,300 डॉलर प्रत्ति आउंस के करीब है। बता दें इस माह 3 जुलाई को सोना एक लाख रुपए प्रति दस ग्राम के पार हुआ था, लेकिन अब गिरावट आई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश