Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण ने पीड़ित बुजुर्ग दंपति को दिलाया न्याय कब्जा कर बनाई गई दुकानों को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण ने पीड़ित बुजुर्ग दंपति को दिलाया न्याय कब्जा कर बनाई गई दुकानों को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-9 में गैर अनुमोदित योजना चाणक्यपुरी में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बनी 4 टीन शैडनुमा अवैध दुकानों को पूर्णतःध्वस्त किया गया।जोन-14 में निजी खातेदारी करीब 03 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों का पूर्णतःध्वस्त किया गया।वाटिका रोड श्री राम की नागल में करीब 01 बीघा मंदिर माफी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-9 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा में गैर अनुमादित योजना चाणक्यपुरी में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ 4 टीनशेड नुमा अवैध दुकानों का निमार्ण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-9 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।साथ ही जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जयचंदपुरा में संजीवनी-3 योजना के पास चंदलाई रोड जिला जयपुर में करीब 2 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के,बाउन्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायतासे ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

साथ ही जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित वाटिका रोड श्री राम की नांगल जिला जयपुर में करीब 1 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई बाउन्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित वाटिका रोड श्री राम की नांगल में करीब 01 बीघा मंदिर माफी की भूमि पर अतिक्रमण कर बाउन्ड्रीवाल का अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर मंदिर माफी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम,चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन-8,9,14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबरगार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर