Home » राजस्थान » इंदौर की महिला से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार:पूर्व में तीन आरोपियों को पकड़ा था, पीड़िता की बेटी का किया था किडनैप

इंदौर की महिला से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार:पूर्व में तीन आरोपियों को पकड़ा था, पीड़िता की बेटी का किया था किडनैप

अजमेर में इंदौर की महिला से गैंगरेप के मामले में दरगाह थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस गिरफ्तार चौथे आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है।

दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि 8 अप्रैल 2025 को इंदौर की महिला ने जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश निवासी शादाब खान(32) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंदौर से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

पूर्व में 3 आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में इंदौर निवासी अरशद उर्फ़ कीटाणु, शाहरुख खान और अरशद अली उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया था। जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया था।

यह दर्ज हुआ था मामला

पीड़िता ने शिकायत देकर बताया था कि उसका पति काम से बाहर गया था, तभी मकान मालिक ने उसे घर से निकाल दिया। इसी दौरान बिल्डिंग में रहने वाला एक किराएदार उसे मदद का आश्वासन देकर अजमेर ले आया। यहां उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर बलात्कार किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी मासूम बेटी का अपहरण कर लिया और उसे रेलवे स्टेशन पर लावारिस छोड़ दिया। जहां से पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर में भर्ती कराया। पीड़िता की ओर से इंदौर के थाने में शिकायत दी गई। बाद में दरगाह थाने में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान