Home » राजस्थान » सांगरिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा:नाबालिग सहित दो आरोपियों को पकड़ा, डंडा मारकर की थी हत्या

सांगरिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा:नाबालिग सहित दो आरोपियों को पकड़ा, डंडा मारकर की थी हत्या

जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग को भी पकड़ा है।

कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया- 5 जुलाई को सूचना मिली थी कि संगरिया पुलिया की साइड में आनंद नगर की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर दुकानों के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के सिर और चेहरे पर चोट आई थी। मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र प्रभुराम जाट निवासी राजगढ़ चूरू के रूप में हुई।

पैकर्स मूवर्स का काम करता था विजय

मृतक विजय के परिजन हरिसिंह ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया- उनका भतीजा विजय कुमार ( 30) कई सालों से पैकर्स मूवर्स का काम करता था। वह वर्तमान में जोधपुर स्थित जोशी पैकर्स एंड मूवर्स के यहां काम करता था, जिसकी अज्ञात व्यक्तियों ने रंजिश या लूटपाट की बदनीयती से हथियारों से हत्या कर दी।

डंडा मारकर हत्या की

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने टीम गठित कर सीसीटीवी, मुखबीर तंत्र के जारी कैसे की कुलथी सुलझाने में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में राहुल सिंह और उसके नाबालिग दोस्त से पूछताछ की। उन्होंने पूछताछ में बताया- वे शराब का नशा करके मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।

कुड़ी भगतासनी संगरिया ब्रिज के पास लिंक रोड पर विजय कुमार पैदल चलते दिख गया तो नशे में अपने साथ ले लठ्ठ मारपीट की और बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए और अपने घरों में जाकर छुप गए । पुलिस ने इस मामले में राहुल सिंह (28) गहलोत पुत्र उम्मेद सिंह गहलोत निवासी गांव पारलू जिला बालोतरा, हाल निवासी सेक्टर 9 केबीएचवी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके साथी नाबालिग को निरुद्ध किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश