Home » राजस्थान » जयपुर में रिश्तेदार ने किया युवती से रेप:विरोध पर शादी का किया वादा, घर से भगाने के बाद वापस छोड़ा

जयपुर में रिश्तेदार ने किया युवती से रेप:विरोध पर शादी का किया वादा, घर से भगाने के बाद वापस छोड़ा

जयपुर में रिश्तेदार युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी रिश्तेदार ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाकर देहशोषण कर वापस छोड़ दिया। शास्त्री नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शास्त्री नगर) महेन्द्र सिंह यादव कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर की रहने वाली 25 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिश्तेदार होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना था। बातचीत के दौरान आरोपी रिश्तेदार ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। मिलने आने पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा कर रेप किया।

शादी करने का झांसा देकर लगातार देहशोषण करता रहा। आरोप है कि शादी करने की कहकर आरोपी रिश्तेदार उसे घर से भगाकर ले गया। लिव-इन में रखकर आरोपी ने उसके साथ देहशोषण किया। जिसके बाद उसे वापस घर छोड़कर चला गया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक