Home » राजस्थान » टीबी मुक्त प्रोग्राम में आपसी समन्वय के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के दिए निर्देश

टीबी मुक्त प्रोग्राम में आपसी समन्वय के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के दिए निर्देश

डीग,  जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया गया।

बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा सभी चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी को निर्देशित किया कि राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में टीबी मुक्त प्रोग्राम में अति जोखिम ग्रुप की टीबी की स्क्रीनिंग कर उनमें पॉजिटिव और लक्षण वाले नागरिकों की कफ एवं एक्सरे की जांच कर सीबी नॉट 100 शत प्रतिशत करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ दिनांक 27/7/25 से 31/7/25 तक अधिक से अधिक निश्चय मित्र बना कर पोषण किट वितरित करना सुनिश्चित करें। टीबी प्रोग्राम के बारे में अधिक से अति जोखिम ग्रुप की स्क्रीनिंग और फॉलोअप शत प्रतिशत करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

इस दौरान मौसमी बीमारियों में एंटी लार्वा एक्टिविटी पर विशेष ध्यान के निर्देश दिए गए। बारिश के मौसम के दृष्टिगत सर्प डंक की संभावना बनी रहती है। ऐसे में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए कि यदि ऐसी घटना घटित हो तो वे सबसे पहले नजदीकी चिकित्सालय में इलाज करवाए। साथ ही जो मरीज बुखार से पीड़ित हैं उनको चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही उपचार दिया जाए। बुखार से पीड़ित मरीज की एक्टिव और पैसिव रक्त पट्टिका का क्लेशन बढ़ाने एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम में जो लक्ष्य मिले है उसके अनुसार उनको समय रहते अर्जित करने के निर्देश दिए गए।

एनपीएनसीडी कार्यक्रम में सी बैक फॉर्म स्क्रीनिंग और फॉलोअप और जिनका उपचार चल रहा है उनका शत प्रतिशत आभा आई डी बनाने की बात कही गई। इसके साथ ही ओरल केंसर और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग को बढ़ाए जाने के सख़्त निर्देश प्रदान किए। वही कायाकल्प प्रोग्राम और एनकयूएएस प्रोग्राम में जिले में सभी को पोर्टल पर इंद्राज करने और चयनित संस्थाओं के लिए एनकयूएएस प्रोग्राम की सतत् मॉनिटरिंग करने की बात की गई। होम बेस्ड पेलेटियव केयर के लिए आशा सहयोगिनी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी को असाध्य बीमारी से पीड़ित रोगियों की लाइन लिस्ट बनाकर जिला स्तर पर भिजवाने के निर्देश दिए गए जिससे जिले में होम बेस्ड पेलेटियव केयर प्रोग्राम का सफल संचालन किया जा सके। उन्होंने प्रसव पूर्व सभी जांचे करवाने और संस्थागत प्रसव और लेफ्ट आउट ड्रॉप आउट टीकाकरण में शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश भी दिए। अंत में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)