दिल्ली/जयपुर(सुनील शर्मा) राज्य के बाहर सरस के उत्पादों की बिक्री को बढाने के लिए आरसीडीएफ निरंतर प्रयासरस है।इसके लिए स्वयं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत सरस के उत्पादों की विपणन की संभावनाएं तलाशने के लिए नईदिल्ली पहुंचे।साथ ही कुमावत ने दिल्ली के घी व अन्य उत्पादों के डिस्ट्रीब्यूटर्स व व्यापारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की।डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में अब आरसीडीएफ ने सरस के उत्पादों की बिक्री के लिए व्यापक योजना बनाई है।इसके तहत मंगोलपुरी में सरस का डिपो 11 जुलाई से शुरू कर दिया गया है।इस डिपो पर 20 टन सरस घी सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाए गए हैं।इसके अलावा डिपो के पास ही सरस का आउटलेट पर खोला गया है।साथ ही कुमावत ने बताया कि बीकानेर हाउस में भी सरस पार्लर खोलने की योजना है।बैठक में सरस के उत्पादों की बिक्री बढाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स को ऑफर्स देने पर भी विचार किया गया।इस मौके पर सरस के आवासीय प्रबंधक सुरेश कुमार सेन सहित प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर्स मौजूद रहे।







