Home » राजस्थान » बगरू में 6 जगह बिजली चोरी एवं दुरूपयोग के मामले में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

बगरू में 6 जगह बिजली चोरी एवं दुरूपयोग के मामले में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने शुक्रवार को बगरू क्षेत्र में कार्यवाही की। जिसमें 1 होटल में बिजली के दुरूपयोग तथा 3 आवासीय परिसरों एवं 2 पी.जी. हॉस्टल में विद्युत चोरी के प्रकरणों में 10 लाख रूपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता बी.एल. शर्मा ने बताया कि हरधानपुरा देवलिया में संचालित होटल में अघरेलू श्रेणी का 20 किलोवॉट का कनेक्शन स्थापित है।यहां जांच के दौरान स्वीकृत भार की जगह 58.58 किलोवॉट उपयोग में लिया जा रहा था,जिस पर 2 लाख 77 हजार रूपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।इसी प्रकार,देहमी कलां वसुन्धरा नगर प्रथम स्थित तीन आवासीय परिसरों में मीटर से पहले सर्विस लाइन में कट लगाकर अतिरिक्त तार जोडकर चेन्ज ओवर लगाकर विद्युत चोरी की जा रही थी।जिस पर 1 लाख 79 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।दो पीजी हॉस्टल संचालित मिले,जिनमें विद्युत का अनाधिकृत उपभोग विद्युत चोरी से किया जा रहा था।इस पर 6 लाख 31 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।सभी प्रकरणों में वीसीआर भरी गई है।इन उपभोक्ताओं द्वारा जुर्माना राशि तय समय में जमा नहीं करवायी जाती है,तो विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया जावेगा।टीम द्वारा मौके से विद्युत मीटरों व केबिल को जब्त कर विद्युत कनेक्शन काट दिये गये हैं। टीम में सहायक अभियंता उपासना सिंह, विरेन्द्र राव-टैक्नीशियन,भागीरथ सैनी, इलेक्ट्रीशियन एवं सरदार सिंह पुलिस कानिस्टेबल शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)