Home » राजस्थान » कालाडेरा में पशु तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:मौके से टेंपो जब्त, पुलिस ने गोवंश को पहुंचाया गोशाला

कालाडेरा में पशु तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:मौके से टेंपो जब्त, पुलिस ने गोवंश को पहुंचाया गोशाला

कालाडेरा थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टेंपो को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कालाडेरा थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने रायथल गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध टेंपो को रोका। तलाशी लेने पर उसमें गोवंश भरकर ले जाते हुए पाया गया। पूछताछ में टेंपो ड्राइवर ने अपना नाम प्रकाश चंद महावर निवासी ब्रह्मपुरी जयपुर बताया। उसने गोवंश को जयपुर पशु बाड़े में ले जाने की बात कही। पुलिस ने मौके से गोवंश को सुरक्षित निकालकर नजदीकी गोशाला में भिजवाया। आरोपी प्रकाश चंद पुत्र हीरालाल कोली को गिरफ्तार कर टेंपो जब्त कर लिया है।

गोविंदगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ के सुपरविजन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह पहले भी किसी गोवंश तस्करी में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। आरोपी के पास से दो गाय और एक बछड़े को मुक्त करवाकर गोशाला में भेजा गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद