Home » राजस्थान » बीसलपुर बांध से 15 दिनों से जारी पानी की निकासी:9 नंबर गेट खोलकर बनास नदी में 1503 क्यूसेक पानी छोड़ा, जलस्तल पूर्ण जलभराव पर

बीसलपुर बांध से 15 दिनों से जारी पानी की निकासी:9 नंबर गेट खोलकर बनास नदी में 1503 क्यूसेक पानी छोड़ा, जलस्तल पूर्ण जलभराव पर

जयपुर, अजमेर और टोंक जिले के पेयजल का प्रमुख स्रोत बीसलपुर बांध से पानी की निकासी लगातार 15वें दिन भी जारी है। गुरुवार की सुबह बांध नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, बांध के गेट संख्या 9 को 0.25 सेंटीमीटर तक खोलकर बनास नदी में 1503 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर पूर्ण जलभराव 315.50 आरएल मीटर पर बना हुआ है।

अतिरिक्त पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। गुरुवार तक बांध से बनास नदी में कुल 24 टीएमसी से अधिक पानी की निकासी हो चुकी है। ये मात्रा कुल जलभराव क्षमता 38.70 टीएमसी का आधे से अधिक हिस्सा है। वहीं नवनिर्मित ईसरदा बांध की पूर्ण जलभराव क्षमता 10.77 टीएमसी से दोगुना पानी बनास में बह चुका है।

इस बीच, बांध के जलभराव में सहायक त्रिवेणी का जलस्तर लगातार घटकर 2.90 मीटर रह गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जिला कलक्टर संदेश नायक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

उप निरीक्षक,प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के पहले दिन में 55 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य न्यूज इन राजस्थान