Home » राजस्थान » जयपुर में टोल-प्लाजा पर सुपरवाइजर से मारपीट, VIDEO:चेन-अंगूठियां लूटी; टोल मांगने पर 1 दिन पहले दी थी धमकी- देख लूंगा, कौन रोकता है

जयपुर में टोल-प्लाजा पर सुपरवाइजर से मारपीट, VIDEO:चेन-अंगूठियां लूटी; टोल मांगने पर 1 दिन पहले दी थी धमकी- देख लूंगा, कौन रोकता है

जयपुर के बरखेड़ा चंदलाई टोल प्लाजा पर बदमाशों ने टोल सुपरवाइजर से मारपीट कर लूटपाट की। एक दिन पहले टोल मांगने को लेकर हुए विवाद में “देख लूंगा, कौन रोकता है” की धमकी देने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों ने सुपरवाइजर के गले से चांदी की चेन, अंगूठियां और जेब से नकदी छीनकर फरार हो गए।

घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। यह घटना बुधवार सुबह की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरखेड़ा चंदलाई टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई लूट की वारदात। बुधवार सुबह बदमाशों ने टोल सुपरवाइजर से मारपीट कर लूटपाट की।
बरखेड़ा चंदलाई टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई लूट की वारदात। बुधवार सुबह बदमाशों ने टोल सुपरवाइजर से मारपीट कर लूटपाट की।

बदमाशों ने पहले की मारपीट, फिर लूटकर हुए फरार पीड़ित सुपरवाइजर ने घटना के बाद शिवदासपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया और एफआईआर दर्ज की। सुपरवाइजर वीरेंद्र सिंह राजावत ने रिपोर्ट में बताया कि 6 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन टोल प्लाजा के बूथ E05 पर पहुंची थी। वाहन सवार रामलाल मीणा निवासी शिवदासपुरा ने टोल देने से इनकार करते हुए टोलकर्मी से बहस शुरू कर दी। जब सुपरवाइजर वीरेंद्र सिंह राजावत ने पहचान पत्र मांगा तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतर आया। जाते-जाते रामलाल ने धमकी दी कि “देख लूंगा, कौन रोकता है।

जयपुर के बरखेड़ा चंदलाई टोल प्लाजा का मुख्य गेट, जहां बुधवार सुबह मारपीट की वारदात हुई।
जयपुर के बरखेड़ा चंदलाई टोल प्लाजा का मुख्य गेट, जहां बुधवार सुबह मारपीट की वारदात हुई।

अगले दिन दोबारा लौटा और वारदात को अंजाम दिया सुपरवाइजर ने बताया- धमकी देने के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि 7 अगस्त को सुबह 11:11 बजे रामलाल मीणा दोबारा दूसरे वाहन से आया और साथ में करीब 30–35 युवक भी थे। इन लोगों ने बूथ पर तैनात सुपरवाइजर वीरेंद्र सिंह को खींचकर बाहर निकाला और लात-घूंसों व लाठियों से बर्बरतापूर्वक मारपीट की। हमलावर गले से करीब 250 ग्राम चांदी की चेन, दो चांदी की अंगूठियां व ₹1820 नकद छीनकर फरार हो गए।

आरोपियों ने टोल परिसर में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
आरोपियों ने टोल परिसर में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात घटना के दौरान टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। कर्मचारी दहशत में इधर-उधर भागने लगे। आरोपियों ने टोल परिसर में तोड़फोड़ भी की। घटना की जानकारी मिलते ही टोल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुपरवाइजर का मेडिकल करवाया, जिसमें गले पर खरोंच व शरीर में चोटों की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच एएसआई को सौंपी घटना को लेकर टोल प्रबंधन की ओर से लाईजनिंग मैनेजर अरविन्द गौतम ने शिवदासपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई घनश्याम को सौंपी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। बदमाशों के ठिकानों पर पुलिस रेड कर रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा