Home » राजस्थान » अजमेर में बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला करके लूट:खेत से लौट रही थी घर, बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका; मादलिया तोड़कर फरार

अजमेर में बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला करके लूट:खेत से लौट रही थी घर, बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका; मादलिया तोड़कर फरार

अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। खेत से घर लौट रही 80 वर्षीय भंवरी देवी को बदमाशों ने चाकू दिखाकर रोका और विरोध करने पर गले पर हमला कर दिया। बदमाश मादलिया तोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता के बेटे सुखपाल ने बताया कि उनकी मां भंवरी देवी खेत से घर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने चाकू निकालकर गले पर रखा और मादलिया छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे भंवरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल बुजुर्ग महिला को तत्काल जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गले पर चार टांके लगाए। पीड़िता की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मांगलियावास थाना पुलिस ने पीड़ित के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में