Home » राजस्थान » जयपुर में 30 यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी:ब्रेक फेल होने पर ट्रक से टकराई, दिल्ली से उदयपुर जा रही थी

जयपुर में 30 यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी:ब्रेक फेल होने पर ट्रक से टकराई, दिल्ली से उदयपुर जा रही थी

जयपुर के दौलतपुरा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार तड़के सवारियों से भरी प्राइवेट स्लीपर बस पलटी खा गई। बस दिल्ली से उदयपुर जा रही थी। ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए कांवटिया हॉस्पिटल भिजवाया गया।

SHO (दौलतपुरा) नंदलाल ने बताया- दिल्ली से प्राइवेट कंपनी की बस में करीब 30 से ज्यादा सवारी थी। उदयपुर आते हुए तड़के करीब 3:15 बजे दौलतपुरा टोल प्लाजा से बस निकलकर चौमूं की ओर आ रही थी। टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर ही पुलिया चढ़ते समय अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया।

दीवार से टकराते हुए पलटी

बेकाबू होकर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। ट्रक से टकराने के बाद बस पुलिया की ढलान से रिवर्स उतरने लगी। ड्राइवर ने बस को कंट्रोल करने का प्रयास किया। रिवर्स चल रही बस पुलिया से दीवार से टकराते हुए पलटी खा गई।

हादसे के बाद बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मचना शुरू हो गई। राहगीरों की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चोटिल हुए करीब 10 लोगों को घायल हालत में एम्बुलेंस की मदद से कांवटिया हॉस्पिटल भिजवाया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर दौलतपुरा थाना परिसर में खड़ा करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा