Home » राजस्थान » डिप्टी सीएम दीया कुमारी 15 अगस्त को कोटपूतली में:नवगठित कोटपूतली-बहरोड़ जिले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगी ध्वजारोहण

डिप्टी सीएम दीया कुमारी 15 अगस्त को कोटपूतली में:नवगठित कोटपूतली-बहरोड़ जिले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगी ध्वजारोहण

प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी 15 अगस्त को जिला कोटपूतली-बहरोड़ के दौरे पर रहेंगी। वे कोटपूतली स्थित राजकीय एलबीएस पी.जी. कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

डिप्टी सीएम ध्वजारोहण करेंगी और मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। इसके बाद वे जिला स्तरीय अलंकरण भी प्रदान करेंगी। ये कोटपूतली-बहरोड़ नवगठित जिला मुख्यालय पर तीसरा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। जिला 7 अगस्त 2023 को अस्तित्व में आया था।

समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। जिला प्रशासन, उपखंड कोटपूतली का प्रशासन और नगर परिषद कोटपूतली मुख्य समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समारोह की अध्यक्षता जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक हंसराज पटेल और पुलिस कप्तान देवेंद्र कुमार बिश्नोई भी मौजूद रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ डिप्टी सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अलग से तैयारियां की जा रही हैं। डिप्टी सीएम के अन्य कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल अभी जारी किया जाना है।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में डिप्टी सीएम दीया कुमारी को कोटपूतली-बहरोड़ जिले का जिम्मा दिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में