Home » राजस्थान » फतेहपुर-चूरू बाइपास पर एक्सयूवी डिवाइडर से टकराई:हरियाणा के दो लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

फतेहपुर-चूरू बाइपास पर एक्सयूवी डिवाइडर से टकराई:हरियाणा के दो लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

फतेहपुर के रामगढ़ कस्बे के फतेहपुर-चूरू बाइपास पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक्सयूवी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सवार हरियाणा निवासी दो युवक घायल हो गए।

रामगढ़ पुलिस के अनुसार देर रात एक्सयूवी गाड़ी फतेहपुर से चूरू की ओर जा रही थी। हाईवे पर अचानक घुमाव आने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने घायलों नवीन और नरेंद्र को रामगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल चूरू रेफर किया गया।

फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर