Home » राजस्थान » 5 लाख रूपयें रिश्वत मांगनें का आरोपी पटवारी गिरफ्तार

5 लाख रूपयें रिश्वत मांगनें का आरोपी पटवारी गिरफ्तार

एसीबी ब्यूरों मुख्यालय के निर्देश पर माह फरवरी 2025 में की गई ट्रेप कार्यवाही जिसमें सुमित्रा चौधरी तत्कालीन तहसीलदार भणियाणा जिला जैसलमेर कों स्वयं के लिए एवं शिवप्रसाद शर्मा तत्कालीन तहसीलदार फतेहगढ जिला जैसलमेर के लिए कुल 15 लाख रूपयें की रिश्वत राशि लेतें हुए रंगे हाथों गिरप्तार किया गया था। ट्रेप कार्यवाही मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी टीम जयपुर द्वारा की गई थी एवं उक्त दोनों तहसीलदारों को मौके से ही गिरप्तार किया गया था। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान चक्रवर्ती सिह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी जोधपुर के जिम्में किया गया था। महानिदेशक एसीबी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन एवं उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में जारी अनुसंधान के दौरान इसी मामलें में परिवादी से 5 लाख रूपयें की रिश्वत मांगनें के अन्य सह आरोपी हनुमानराम तत्कालीन पटवारी सांगड तहसील फतेहगढ जिला जैसलमेर के विरुद्ध अनुसंधान में आरोप प्रमाणित पायें जानें पर अनुसंधान अधिकारी चक्रवर्ती सिंह राठौड द्वारा आरोपी हनुमानराम पटवारी को आज गिरप्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।