Home » राजस्थान » किसान ट्रैक्टर सहित डिग्गी में गिरा, मौत:15 फीट गहरे पानी में डूबा, खेत में जुताई कर रहा था

किसान ट्रैक्टर सहित डिग्गी में गिरा, मौत:15 फीट गहरे पानी में डूबा, खेत में जुताई कर रहा था

खेत में जुताई करते समय किसान ट्रैक्टर सहित खेत में बने फॉर्म पॉन्ड में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से वह बाहर नहीं निकल सका और मौत हो गई। सिविल डिफेंस टीम और पुलिस ने ट्रैक्टर और किसान के शव को बाहर निकाला। हादसा सीकर के लोसल थाना इलाके का है।

लोसल थाना SHO सरदारमल ने बताया- आज सुबह 8 बजे के सूचना मिली कि सांगलिया गांव का किसान चैनाराम(36) पुत्र परमेश्वर सोमवार रात को ट्रैक्टर सहित फॉर्म पॉन्ड में गिर गया।

किसान ट्रैक्टर से अपने खेत में जुताई कर था। इस दौरान ही ट्रैक्टर बेकाबू होने पर खेत में बने फॉर्म पॉन्ड में गिरने की संभावना है। सिविल डिफेंस टीम को भी बुलाया गया और शव को निकाला गया।

किसान के शव को बाहर लाते हुए सिविल डिफेन्स टीम।
किसान के शव को बाहर लाते हुए सिविल डिफेन्स टीम।

पॉन्ड करीब 15 फीट गहरा था। किसान ट्रैक्टर के नीचे दब चुका था। रात को घरवालों को भी इस बारे में पता नहीं चल सका होगा। फिलहाल शव और ट्रैक्टर दोनों को बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

सिविल डिफेंस टीम में कैलाश मीणा, रामस्वरूप, विनोद गोदारा, श्रवण कुमार, रियाजुद्दीन, शीशराम, मोतीराम, सुल्तान, मुकेश, प्रदीप, संदीप, मुकेश पलसानिया और सीताराम शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।