अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र से 2 स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया हैं। मामले में दोनों के परिवार ने थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
छात्रा की मां ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस 1- पुलिस के अनुसार पीड़ित मां ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी 12वीं में पढ़ती है। वह दोपहर से घर से गायब है। पुलिस के अनुसार मां ने शक जताया कि एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर घर से ले गया है। घर से 20 हजार नगदी और कानों के सोने के झुमके भी गायब है। पुलिस ने मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
केस 2- पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। पिता ने बताया कि उसका पुत्र 9वीं क्लास में पढ़ता है। जो कि बिना बताए घर से निकल गया है। परिवार के द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






