Home » राजस्थान » मांगलियावास पुलिस ने 14 धुलाई केंद्रों पर की कार्रवाई:न्यूसेंस फैलाने पर ट्रैफिक नियम बताए, नो-पार्किंग जोन और ओवर स्पीड की जानकारी दी

मांगलियावास पुलिस ने 14 धुलाई केंद्रों पर की कार्रवाई:न्यूसेंस फैलाने पर ट्रैफिक नियम बताए, नो-पार्किंग जोन और ओवर स्पीड की जानकारी दी

मांगलियावास पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों की जानकारी दी और 14 धुलाई केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इन संचालकों पर सड़क किनारे न्यूसेंस फैलाने का आरोप है।

मांगलियावास थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से गुजरने वाले अजमेर-ब्यावर राष्ट्रीय राजमार्ग, नसीराबाद-पादूकलां राज्य मार्ग और ग्रामीण सड़कों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों से अवगत कराया।

उन्हें निर्धारित लेन में वाहन चलाने, नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े न करने, ओवर स्पीड से बचने और लेन बदलने के नियमों के बारे में बताया गया।

थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे वाहन धोने वाले 14 धुलाई केंद्र संचालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इन संचालकों को बार-बार समझाने के बावजूद वे सड़क किनारे वाहन धुलाई कर न्यूसेंस फैला रहे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने