Home » राजस्थान » मंदिर में चोरी करते युवक को पकड़ा:पुलिस को सौंपा, घटना मंदिर के सीसीटीवी में कैद

मंदिर में चोरी करते युवक को पकड़ा:पुलिस को सौंपा, घटना मंदिर के सीसीटीवी में कैद

दूदू थाना क्षेत्र के केरिया बुजुर्ग गांव में एक मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना तब हुई जब युवक मंदिर में संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था।

युवक की संदिग्ध हरकतों को देखकर गांववासियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से युवक को अपनी हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह पूरा घटनाक्रम मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

फुटेज के आधार पर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूदू थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने