Poola Jada
Home » राजस्थान » 77 की स्पीड में दौड़ाई थी बाइक,2 दोस्तों की मौत:टनल में टेम्पो से टकराकर डंपर के नीचे आए; सड़क पर लाश के टुकड़े बिखरे

77 की स्पीड में दौड़ाई थी बाइक,2 दोस्तों की मौत:टनल में टेम्पो से टकराकर डंपर के नीचे आए; सड़क पर लाश के टुकड़े बिखरे

जयपुर में 23 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर टनल में ऑटो रिक्शा से टकराकर बाइक सवार डंपर के नीचे आ गए थे। इस हादसे का वीडियो बाइक चला रहे युवक के हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हुआ है। 29 सेकेंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि हादसे के समय बाइक की स्पीड 77 किमी प्रति घंटे थी।

ऑटो से टकराकर बैलेंस बिगड़ा युवकों ने पहले टनल में प्रवेश किया। फिर तेजी से गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए चलते रहे। हादसे के वक्त बाइक सवार युवक ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। ऑटो से टकराकर बाइक का बैलेंस बिगड़ा। दोनों युवक दाहिनी तरफ से गुजर रहे रोड़ी मिक्सर डंपर के पिछले टायर के नीचे आ गए।

23 नवंबर को जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टनल में हुए हादसे के समय बाइक की रफ्तार 77 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस दुर्घटना में दो दोस्तों की जान चली गई थी।
23 नवंबर को जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टनल में हुए हादसे के समय बाइक की रफ्तार 77 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस दुर्घटना में दो दोस्तों की जान चली गई थी।

2 किमी लंबा जाम लग गया था हादसे के बाद सड़क पर शवों के मांस के टुकड़े बिखर गए। दोनों दोस्तों ने हेलमेट लगा रखा था। दुर्घटना के बाद टनल में 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

4 महीने पहले ही बाइक खरीदी थी एक्सीडेंट 23 नवंबर की सुबह 10:20 बजे हुआ था। एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) के कॉन्स्टेबल बनवारी लाल ने बताया- योगेश मीणा (17) और अजय शर्मा (18) की मौत हो गई थी। दोनों दौसा से जयपुर की ओर आ रहे थे। योगेश मीना भरतपुर के भुसावर, जबकि अजय शर्मा दौसा के बांदीकुई का रहने वाला था।

दोनों दौसा से बाइक की सर्विस कराने के लिए जयपुर आ रहे थे। अजय शर्मा ने करीब 4 महीने पहले ही यह बाइक खरीदी थी। बाइक योगेश मीणा चला रहा था, जबकि पीछे उनका दोस्त अजय शर्मा बैठा था।

सोशल मीडिया पर सक्रिय थे, स्टंट करना पसंद था पुलिस जांच में सामने आया कि योगेश और अजय की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहते थे और बाइक स्टंट के वीडियो डालते थे। हादसे के बाद मिक्सर डंपर ड्राइवर सुंदरलाल शर्मा निवासी ग्रीन सिटी हीरावाला कानोता, जयपुर को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय