Home » राजस्थान » सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:5 बहनों को इकलौता भाई था; वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:5 बहनों को इकलौता भाई था; वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर

अलवर में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 20 नवंबर को उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। घायल हालत में उसे जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र की है।

मालाखेड़ा के बिजवाड़ नरुका गांव का रहने वाला सोनू जांगिड़ (28) 20 नवंबर को प्रॉपर्टी के काम से अलवर आया था। भूरासिद्ध रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल को हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां उसका इलाज चल रहा था।

परिवार में अकेला कमाने वाला था सोनू जांगिड़ पांच बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में अकेला कमाने वाला था। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास