Poola Jada
Home » राजस्थान » अक्षय कुमार ने की चौमूं की मेहमाननवाजी की तारीफ:पुराने किस्से साझा किए, कहा- राजस्थान का अपनापन भूलाया नहीं जा सकता

अक्षय कुमार ने की चौमूं की मेहमाननवाजी की तारीफ:पुराने किस्से साझा किए, कहा- राजस्थान का अपनापन भूलाया नहीं जा सकता

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार गुरुवार को चार्टर विमान से जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान में फिल्म सिटी के निर्माण सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वे राजस्थान और खासतौर पर चौमूं की मेहमाननवाजी की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

चौमूं पैलेस की याद – कांधे पर रखी चादर

वीडियो में अक्षय कुमार ने चौमूं पैलेस में शूटिंग के दौरान का एक अनुभव साझा करते हुए कहा- एक सर्द सुबह मैं वर्कआउट कर रहा था। तब होटल का चौकीदार बिना कुछ कहे अपनी चादर मेरे कंधे पर रख गया। जब मैंने उसे लौटाने की कोशिश की, तो उसने मुस्कुराते हुए कहा- आप राजस्थान के मेहमान हो, आपको ठंड नहीं लगनी चाहिए।

अक्षय ने कहा- ऐसा अपनापन सिर्फ राजस्थान में मिलता है। यहां के लोग दिल से बड़े होते हैं।

चौमूं पैलेस और आर चंद्रा पैलेस में हाल ही में अक्षय कुमार की एक फिल्म की शूटिंग के कई दृश्य फिल्माए गए थे।
चौमूं पैलेस और आर चंद्रा पैलेस में हाल ही में अक्षय कुमार की एक फिल्म की शूटिंग के कई दृश्य फिल्माए गए थे।

रास्ता भटके तो युवाओं ने की एस्कॉर्टिंग

अक्षय कुमार ने एक और घटना बताते हुए कहा कि एक बार वे जयपुर लौट रहे थे, लेकिन ड्राइवर रास्ता भटक गया।तभी दो बाइक सवार युवक मिले, जिन्होंने न सिर्फ रास्ता बताया, बल्कि खुद गाड़ी को स्कॉर्ट करते हुए जयपुर हाईवे तक छोड़ा। यहां मेहमान को मेहमान नहीं, अपना मानकर रखा जाता है।

फिल्म शूटिंग का हब बन रहा चौमूं

गौरतलब है कि चौमूं पैलेस और आर चंद्रा पैलेस में हाल ही में अक्षय कुमार की एक फिल्म की शूटिंग के कई दृश्य फिल्माए गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि राजस्थान में फिल्म सिटी बनती है, तो रोजगार और पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय