Home » राजस्थान » नाथद्वारा में ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:बस स्टैंड के सामने सर्विस लेन पर हुआ हादसा, फरार ड्राइवर की तलाश

नाथद्वारा में ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:बस स्टैंड के सामने सर्विस लेन पर हुआ हादसा, फरार ड्राइवर की तलाश

नाथद्वारा में सर्विस लेन पर ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है, वहीं फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

हादसा बस स्टैंड स्थित बस पार्किंग के सामने आज सुबह करीब 12 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- लालबाग की ओर से आ रहे ट्रेलर को देखकर बाइक सवार साइड होने लगा, लेकिन रोड पर रुडीपी(RUIDP) की पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई करीब 4 फीट गहरी खुदाई के कारण उसकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह खड्डे में गिर गई। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरा, जिसे पीछे आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया।

थाना इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया- हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर श्रीनाथजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी भिजवाकर ट्रेलर को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक खमनोर का बताया जा रहा है, जिसकी पहचान की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि श्रीनाथ कॉलोनी में पेयजलापूर्ति के लिए चल रहे पाइपलाइन कार्य के दौरान रोड किनारे की गई खुदाई को सुरक्षित तरीके से नहीं भरा गया, जिसके चलते राहगीरों को आए दिन खतरा बना हुआ है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय