Home » राजस्थान » जोधपुर में 7 साल के मासूम के हत्यारे को उम्रकैद:पड़ोसी ने किडनी बेचने के लिए मार डाला था, कोर्ट ने कहा- ‘विकृत मानसिकता’ का अपराध

जोधपुर में 7 साल के मासूम के हत्यारे को उम्रकैद:पड़ोसी ने किडनी बेचने के लिए मार डाला था, कोर्ट ने कहा- ‘विकृत मानसिकता’ का अपराध

जोधपुर के अपर सेशन न्यायालय संख्या-7 ने 4 साल पुराने हिमांशु हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए दोषी किशन गोपाल सोनी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इसे “विकृत मानसिकता” वाला अपराध करार दिया है। पड़ोसी युवक किशन गोपाल सोनी ने 10 लाख रुपए की फिरौती और किडनी बेचने के इरादे से 7 साल के मासूम हिमांशु का अपहरण कर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा- आरोपी ने 7 साल अबोध बालक, जो अपनी प्रतिरक्षा करने में भी असमर्थ था। फिरौती के लिए अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी। यह एक जघन्य अपराध है।” अदालत ने किशन गोपाल सोनी पर 1 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

जोधपुर के अपर सेशन न्यायालय संख्या-7 ने 4 साल पुराने हिमांशु हत्याकांड में फैसला सुनाया है।
जोधपुर के अपर सेशन न्यायालय संख्या-7 ने 4 साल पुराने हिमांशु हत्याकांड में फैसला सुनाया है।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर में बीच सड़क पर युवक की चाकू मारकर हत्या:झगड़े के बाद राजीनामे के लिए मिलने गया था, 10 दिन पहले हुआ था बेटा

जयपुर के विद्याधरनगर में देर रात साढ़े 11 बजे चाकूबाजी में एक युवक शाकिर (22) की मौत हो गई। वहीं,