Home » राजस्थान » राजस्थान पुलिस का ऑपरेशन ‘मदिराधर’ चला धुआंधार, अवैध शराब कारोबारियों की तोड़ी कमर, जब्त शराब की कीमत 6 करोड़ से भी ज्यादा

राजस्थान पुलिस का ऑपरेशन ‘मदिराधर’ चला धुआंधार, अवैध शराब कारोबारियों की तोड़ी कमर, जब्त शराब की कीमत 6 करोड़ से भी ज्यादा

जयपुर: राजस्थान पुलिस का ऑपरेशन ‘मदिराधर’ धुआंधार चला. अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोड़ी. 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक 30 घंटे का अभियान चला. 30 घंटे के अभियान में राजस्थान पुलिस ने रिकॉर्ड बनाया.

रिकॉर्ड बनाते हुए 2 लाख लीटर से ज्यादा की अवैध शराब जब्त की. जब्त शराब की कीमत 6 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है. प्रति जिला औसत 18 लाख से ज्यादा कीमत की शराब जब्त की गई.

दौसा 1 करोड़ से ज्यादा की जब्ती के साथ अव्वल रहा. सिरोही की कार्रवाई भी 1 करोड़ से ज्यादा रही. श्रीगंगानगर, जैसलमेर और नागौर की कार्रवाई भी शानदार रही. DGP उमेश मिश्रा ने सफल अभियान के लिए पुलिसकर्मियों को शाबाशी दी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines