Home » राजस्थान » गोविंदगढ़ में नीम के पेड़ में अचानक लगी आग, दमकल की मदद से पाया आग पर काबू

गोविंदगढ़ में नीम के पेड़ में अचानक लगी आग, दमकल की मदद से पाया आग पर काबू

गोविंदगढ़: पीसांगन उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ में मध्यरात्रि में नीम के पेड़ में अचानक आग लग गई ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे हैड कांस्टेबल गुलाबराम ने भी जांच पड़ताल शुरू की.

हैड कांस्टेबल गुलाबराम के मुताबिक गोविंदगढ़ में जाटाबास स्थित नीम के पेड़ में बिजली के तारो में दौड़ते करंट की बदौलत अचानक आग लग गई, ग्रामीणों ने पुलिस व डिस्कॉम कार्यालय सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद करवाई,

मौके पर पहुंची दमकल ने 15-20 मिनट की कड़ी मशक्कत के साथ ही नीम के पेड़ में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नीम का पेड़ जल चुका था, नीम के पेड़ में लगी आग बुझने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines