Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रामगढ़ दौरा:24 दिसंबर को शिलान्यास, लोकार्पण और जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रामगढ़ दौरा:24 दिसंबर को शिलान्यास, लोकार्पण और जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 दिसंबर को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे का दौरा करेंगे।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 दिसंबर को पहले झुंझुनूं के मंडावा कस्बे पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 2:30 बजे वे रामगढ़ शेखावाटी आएंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे का एक मुख्य उद्देश्य भाजपा नेता श्रवण चौधरी द्वारा 4 दिसंबर से फतेहपुर विधानसभा के सभी गांवों, ढाणियों, फतेहपुर शहर और रामगढ़ के सभी वार्डों में निकाली गई ‘जन संवाद जन समाधान यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित करना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही, वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी विभागों के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। सूचना मिलने के बाद से ही रामगढ़ में जनसभा स्थल की देखरेख और तैयारियों के लिए अधिकारियों का दौरा शुरू हो चुका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय