Poola Jada
Home » राजस्थान » कांकरेल जंगल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:हजारों लीटर वॉश, 6 भट्ठियां नष्ट; 104 लीटर अवैध शराब जब्त

कांकरेल जंगल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:हजारों लीटर वॉश, 6 भट्ठियां नष्ट; 104 लीटर अवैध शराब जब्त

जयपुर ग्रामीण आबकारी विभाग ने कांकरेल के जंगल में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सहायक आबकारी अधिकारी जोगेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में हजारों लीटर वॉश और कई भट्ठियां नष्ट की गईं।

टीम ने मौके से लगभग 104 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त की। इसके अतिरिक्त, करीब 3500 लीटर वॉश, 6 शराब बनाने वाली भट्ठियां और अन्य उपकरण भी नष्ट किए गए। इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त शिव प्रकाश नकाते और उपायुक्त ज्ञानप्रकाश मीणा के निर्देशन में एक विशेष अभियान के तहत की गई। इसका उद्देश्य आबकारी थाना शाहपुरा के क्षेत्राधिकार के गांव नदी बहाव क्षेत्र कांकरेल में अवैध शराब निर्माण पर अंकुश लगाना था।

कार्रवाई के दौरान शाहपुरा आबकारी थाना के प्रहराधिकारी रेवत सिंह राठौड़, दौलतपुरा के सहायक आबकारी अधिकारी रामकरण यादव और चाकसू के प्रहराधिकारी महिपाल सिंह राजावत सहित अन्य अधिकारी व जाप्ता मौजूद रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय