Home » राजस्थान » मोर को मारकर पकाते कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर के साथ अपने खेत पर कर रहे थे पार्टी, खाने की तैयारी में थे

मोर को मारकर पकाते कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर के साथ अपने खेत पर कर रहे थे पार्टी, खाने की तैयारी में थे

उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। आरोपी मोर को पकाकर खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें एक कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष है। घटना रविवार देर शाम 7 बजे ऋषभदेव के बीलख गांव की है। सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि रविवार शाम को मुखबीर से सूचना मिलने पर एक खेत पर पहुंचे। यहां मोर को मारकर पकाकर खाने की तैयारी हो रही थी। यह खेत कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल (45) का है। रूपलाल के साथ हिस्ट्रीशीटर अर्जुन मीणा (55) और दोस्त राकेश मीणा (38) भी था।

रूपलाल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। साथ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा।
रूपलाल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। साथ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा।

हिस्ट्रीशीटर पर 50 से ज्यादा केस दर्ज

पुलिस ने मौके से ही रूपलाल, अर्जुन और राकेश को गिरफ्तार किया। अर्जुन के खिलाफ पुलिस में 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसमें 16 से ज्यादा राजस्थान में दर्ज हैं। इनमें चोर, लूट और मारपीट के मामले हैं। दरअसल, रूपलाल के खेत में एक कमरा बना है। इसी कमरे में तीनों लोग नॉनवेज पार्टी कर रहे थे।

उदयपुर पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।
उदयपुर पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।

वन विभाग की टीम ने की पुष्टि

हेमंत अहारी ने बताया- वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सेंपलिंग की। व​न विभाग ने भी अपनी पुष्टि कि मोर का शिकार हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने नॉनवेज पार्टी के इरादे से खेत पर मोर का शिकार किया था। उसके मांस को पकाकर वहीं खाने का प्लान था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार