Home » राजस्थान » जयपुर में अवैध संबंध बनाने के बाद महिला की हत्या-VIDEO:पैसों को लेकर हुआ विवाद, युवक ने लाश पड़ोसी के घर में फेंकी

जयपुर में अवैध संबंध बनाने के बाद महिला की हत्या-VIDEO:पैसों को लेकर हुआ विवाद, युवक ने लाश पड़ोसी के घर में फेंकी

जयपुर में महिला की हत्या कर लाश पड़ोसी के घर में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या पैसों के विवाद में की गई थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शहर के शास्त्री नगर इलाके में मंगलवार सुबह 9 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी शव को प्लास्टिक के कट्‌टे में रखकर घसीटकर ले जाते हुए नजर आ रहा है।

DCP (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया- हत्या के मामले में जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू (26) निवासी सुभाष कॉलोनी शास्त्री नगर को अरेस्ट किया है। वह लाइट दुकान पर काम करता था।

पिछले दिनों उसने अपने मकान को बेच दिया था। इसके बाद उसकी मां, पत्नी और बेटी बिंदायका में रहने लगी। मकान के एवज में कुछ पेमेंट बाकी रहने पर जीतू रात के समय लेट होने पर बिंदायका जाने की जगह यहीं रुक जाता था।

पूछताछ में सामने आया है कि महिला शास्त्री नगर में ही अकेली रहती थी। जीतू कई बार महिला से अवैध संबंध बना चुका था। 21 दिसंबर की रात करीब 10 बजे जीतू महिला को लेकर घर पहुंचा। जहां अवैध संबंध बनाए।

लाश मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी और एफएसएल की टीम भी पहुंची थी।
लाश मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी और एफएसएल की टीम भी पहुंची थी।

रुपए को लेकर झगड़ा रात करीब 12:30 बजे दोनों के बीच पैसों की बात को लेकर झगड़ा हो गया। महिला शोर मचाने लगी। इस बात पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे के चेहरों को नाखूनों से नोंच डाला। महिला को धक्का देकर दूर हटाने के दौरान दीवार में बनी अलमारी के पत्थर से सिर टकरा गया।

रातभर पड़ी रही लाश सिर से बहुत ज्यादा खून निकल जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रातभर युवक लाश के पास बैठा रहा। उस दौरान उसने महिला के शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। सोमवार सुबह उठकर घर लॉक कर बाजार चला गया। मार्केट से रस्सी और प्लास्टिक के बड़े कट्टे (बोरे) खरीदकर लाया। उसने सबूत मिटाने के लिए पूरे घर में फैले खून को धोया। महिला के बैग को भी कहीं उठाकर फेंक आया।

मकान में डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी बोरे की जांच की थी। इसके बाद डॉग आरोपी के घर के बाहर रुक गया।
मकान में डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी बोरे की जांच की थी। इसके बाद डॉग आरोपी के घर के बाहर रुक गया।
आरोपी जीतू सोमवार देर रात करीब 3:50 बजे प्लास्टिक कट्टे में रखी डेड बॉडी को घसीटते हुए 100 फीट दूर ले गया।
आरोपी जीतू सोमवार देर रात करीब 3:50 बजे प्लास्टिक कट्टे में रखी डेड बॉडी को घसीटते हुए 100 फीट दूर ले गया।
घर में पड़ी लाश को सूंघकर डॉग जीतू के घर के बाहर जा पहुंचा। घर के अंदर पहुंचने पर जीतू सहम गया। शक होने पर पुलिस ने उसको राउंडअप किया।
घर में पड़ी लाश को सूंघकर डॉग जीतू के घर के बाहर जा पहुंचा। घर के अंदर पहुंचने पर जीतू सहम गया। शक होने पर पुलिस ने उसको राउंडअप किया।

पड़ोसी के घर लाश फेंककर सो गया सोमवार रात को घर आकर जीतू ने कंबल में लपेटकर शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर ऊपर से रस्सी से बांध दिया। रात करीब 3:50 बजे कॉलोनी में हलचल पूरी तरह बंद मिली। रेकी के बाद प्लास्टिक कट्टे में रखी डेड बॉडी को घसीटते हुए 100 फीट दूर ले आया। वहां एक घर का मेन गेट खुला था, ऐसे में लाश वहां फेंककर चला गया।

डॉग स्क्वॉयड के आने पर घर आ गया मंगलवार सुबह लाश मिलने का हंगामा मचते ही जीतू भी सतर्क हो गया। पुलिस के आने के बाद वह भी अनभिज्ञ बनकर इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस की हर गतिविधियों और जांच को देखता रहा। डॉग स्क्वॉयड के आने पर हिचकिचा कर वह अपने घर के अंदर चला गया।

घर में पड़ी लाश को सूंघकर डॉग जीतू के घर के बाहर जा पहुंचा। घर के अंदर पहुंचने पर जीतू सहम गया। जिसके चेहरों पर भी नाखूनों से नोंचने के निशान थे। शक होने पर पुलिस ने उसको राउंडअप किया। घर की तलाशी में भी पुलिस को मर्डर को लेकर अहम सबूत हाथ लगे। सख्ती से पूछताछ में आरोपी जीतू ने हत्या करना कबूल किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

स्पीकर डॉ. देवनानी ने राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के कार्यालय का किया उ‌द्घाटन

*स्पीकर डॉ. देवनानी ने राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के कार्यालय का किया उ‌द्घाट* *इलेक्ट्रोपैथी को आम जन तक पहुँचाएं