Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में चलती कार बनी आग का गोला, VIDEO:GT पुलिया पर CNG कार में हुआ हादसा, ड्राइवर सहित तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

जयपुर में चलती कार बनी आग का गोला, VIDEO:GT पुलिया पर CNG कार में हुआ हादसा, ड्राइवर सहित तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

जयपुर में एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। गुरुवार रात जीटी पुलिया पर एक तेज रफ्तार कार में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

पुलिस के अनुसार- गाड़ी मालिक मुकेश कुमार गुप्ता कार चला रहा था। मुकेश जनता कॉलोनी से जवाहर सर्किल हॉस्पिटल जा रहा था। गाड़ी में मुकेश का दोस्त और दोस्त की पत्नी मौजूद थी। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक आग लगने पर सभी ने उतर कर जान बचाई। यह कार सीएनजी बेस्ड थी।

हादसे की सूचना पर सबसे पहले मौके पर बजाज नगर थाने के स्पेशल टीम के रामावतार मौके पर पहुंचे। पूरा घटनाक्रम रात 8.35 बजे का बताया जा रहा है।

पहले देखें PHOTOS

जीटी पुलिया पर गुरुवार रात एक कार में भीषण आग लग गई। कार में तीन लोग सवार थे।
जीटी पुलिया पर गुरुवार रात एक कार में भीषण आग लग गई। कार में तीन लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कार में अचानक आग लगने पर सभी लोगों ने उतर कर जान बचाई। कार सीएनजी बेस्ड थी।
कार में अचानक आग लगने पर सभी लोगों ने उतर कर जान बचाई। कार सीएनजी बेस्ड थी।

पुलिया पर लोगों की भीड़ लग गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे के बाद पुलिया पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी मालिक मुकेश कुमार गुप्ता कार चला रहा था। मुकेश जनता कॉलोनी से जवाहर सर्किल हॉस्पिटल जा रहा था। गाड़ी में मुकेश का दोस्त और दोस्त की पत्नी मौजूद थी।
गाड़ी मालिक मुकेश कुमार गुप्ता कार चला रहा था। मुकेश जनता कॉलोनी से जवाहर सर्किल हॉस्पिटल जा रहा था। गाड़ी में मुकेश का दोस्त और दोस्त की पत्नी मौजूद थी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय