वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सुशासन दिवस के अवसर पर अलवर जिले के प्रताप ऑडिटोरियम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना एवं स्वयं के विधायक कोष से 101 दिव्यागजनों को स्कूटी वितरित की।
मंत्री संजय शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र को प्रथम रखते हुए सर्वजन हित में कार्य कर 21वीं सदी का श्रेष्ठ भारत बनाने की नींव रखी।उनके मार्गदर्शन पर चलकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का हम सबको संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश में दिव्यांगजनों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर सशक्त बनाने की दिशा में निरन्तर सकारात्मक प्रयास किए गए हैं।उन्होंने कहा कि अलवर शहर के ऐसे सभी दिव्यांगजन जो स्कूटी की पात्राता रखते हैं उन सबको चरणबद्ध तरीके से स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने इस वर्ष विधायक कोष से दिव्यांगजनों के लिए 30 और स्कूटी उपलब्ध कराने की घोषणा की।साथ ही यह भी घोषणा की कि आगामी तीन सालों में भी इसी प्रकार दिव्यांगजनों को विधायक कोष से स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी।
स्कूटी की चाबी मिलने पर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे,सरकार का जताया आभार
अलवर शहर के बुध विहार निवासी अनिता कुमारी ने बताया कि वह प्राइवेट संस्थान में अकाउंटेंट का का कार्य करती है। स्कूटी मिलने से आने-जाने में सुविधा होने के साथ अब समय की भी बचत होगी। बिच्छु की गली निवासी दिव्यांग लाभार्थी दीन दयाल शर्मा की कक्षा 6 में अध्ययनत रत पुत्री राजश्री ने अपने पिता को स्कूटी मिलने पर राज्य सरकार का आभार जताया।
पानी की समस्या का हुआ समाधान तो महिलाओं ने गीत गाकर जताया आभार
जिले के मालवीय नगर के पास कप्तान कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए क्षेत्र की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में स्कूटी वितरण कार्यक्रम में जाकर मंत्री संजय शर्मा का आभार लोकगीत गाकर व नृत्य कर जताया।उन्होंने फूल वर्षा एवं मिठाई भी बांटी।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 24






