Home » राजस्थान » जयपुर के क्लब में बर्थ-डे पार्टी में चले डंडे-रॉड, 10-घायल:बाउंसरों ने किया MBBS स्टूडेंट्स पर हमला, डीजे पर डांस को लेकर हुआ झगड़ा

जयपुर के क्लब में बर्थ-डे पार्टी में चले डंडे-रॉड, 10-घायल:बाउंसरों ने किया MBBS स्टूडेंट्स पर हमला, डीजे पर डांस को लेकर हुआ झगड़ा

जयपुर के मालवीय नगर स्थित एक क्लब में बर्थ-डे पार्टी में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। बर्थ-डे पार्टी करने आए MBBS स्टूडेंट्स पर क्लब बाउंसरों-वर्कर्स ने डंडे-रॉड से हमला कर दिया। डीजे पर डांस को लेकर हुए झगड़े के बाद मारपीट में 10 स्टूडेंट्स घायल हुए। घायल दो स्टूडेंट्स का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है, बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने क्लब ऑनर व स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ASI रामराज ने बताया- कालवाड़ के गोविन्दपुरा निवासी हरेन्द्र कुमार गढ़वाल (40) की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है। शिकायत में बताया- मालवीय नगर के सेक्टर-9 में जोकर क्लब है। 23 दिसम्बर को MBBS के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स ईशान अरोड़ा का बर्थ-डे था। बर्थ-डे मनाने के लिए ईशान अपने दोस्तों के साथ जोकर क्लब में गया था। पार्टी के दौरान रात करीब 11:15 बजे डीजे पर डांस करत समय धक्का लगने को लेकर क्लब में मौजूद अन्य लोगों से कहासुनी हो गई।

विरोध पर झगड़ा कर पीटा आरोप है कि इसी बात को लेकर क्लब स्टाफ और बाउंसरों ने MBBS स्टूडेंट्स ग्रुप के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। क्लब के बाउंसरों व स्टाफ ने डंडे-रॉड से MBBS स्टूडेंट्स के ग्रुप पर हमला कर दिया। डंडे-रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर MBBS स्टूडेंट्स आशीष चौधरी, युवराज, दयानंद, ईशान, सुरेश, रजत, अमित सहित 10 जने घायल हो गए। जिससे क्लब में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। हमले में घायल आशीष चौधरी के सिर में गंभीर चोट आई, जिसका SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे घायल साथी का प्राइवेट हॉस्पिटल में घुटने का ऑपरेशन किया गया है। घायल आठ साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय