Home » राजस्थान » सीकर में कोहरा छाया, शीतलहर चली, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री:कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी,अभी और बढ़ेगी सर्दी

सीकर में कोहरा छाया, शीतलहर चली, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री:कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी,अभी और बढ़ेगी सर्दी

सीकर समेत शेखावाटी इलाका पूरी तरह शीतलहर की चपेट में है। पिछले 3 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

इससे पहले यहां पर 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। जिले में तेज सर्दी‌ के कारण आम जनजीवन प्रभावित है।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है।

सीकर शहर सहित पूरे जिले में लगातार दूसरे दिन भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सीकर शहर सहित पूरे जिले में लगातार दूसरे दिन भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोमवार को दोपहर में भी अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहने के चलते पूरे दिन सीकर में तेज ठंड का असर रहा। सीकर शहर समेत पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ है।

फतेहपुर, सीकर शहर और गोरिया एरिया में घने कोहरे के‌ कारण विजिबिलिटी करीब 50 मीटर से भी कम रही। शहर में डेनसिटी ज्यादा होने के बावजूद विजिबिलिटी कम रही।

सीकर शहर में आज सुबह कोहरा छाने से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। ये नजारा सूरजपोल से स्टेशन रोड का है
सीकर शहर में आज सुबह कोहरा छाने से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। ये नजारा सूरजपोल से स्टेशन रोड का है

रानोली में खेतों में फसल पर तिरपाल लगाकर को सर्दी से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने पर वाहन चालक भी धीमी गति से चल रहे हैं।

मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी सीकर में तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। 9 जनवरी तक सीकर में मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय